सहारनपुर, मार्च 29 -- ​बेहट। कलसिया पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर यमुना नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। ​क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पति के साथ हुए विवाद से परेशान थी। मानसिक तनाव के चलते महिला कलसिया पुल पर पहुंची और उफनती यमुना नहर में मौत की छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। बिना समय गंवाए कुछ जांबाज युवकों ने नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को डूबने से बचा लिया। घटना की स...