फिरोजाबाद, मार्च 19 -- थाना लाइनपार क्षेत्र में बुधवार की रात गृह कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। वह नशे का आदी था और घर पर अक्सर कलह होती रहती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। ढोलपुरा निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र सुघर सिंह कारखाने में चूड़ी का काम करता था। वह घर पर अक्सर झगड़ा करता था। उसने गृह कलह के चलते बुधवार की रात फांसी लगा ली। जिसकी जानकारी परिजनों को काफी देर बाद हुई। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो हैरत में पड़ गए। परिजनों ने चीखपुकार की तो पड़ोस के लोग आ गए।पुलिस ने लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.