गृह क्लेश में खुद को आग लगाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत
मेरठ, जून 8 -- मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर में गृह क्लेश के चलते खुद को आग लगाने वाले युवक की रविवार दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मोहकमपुर निवासी 24 वर्षीय रविंद्र पेशे से चालक था और अविवाहित था। बताया कि पिछले कुछ समय से उसका परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया था। इसके बाद रविंद्र ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। यह भी पढ़ें- युवक ने फंदे से लटक की खुदकुशी, मचा कोहराम घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे रविंद्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.