बुलंदशहर, मार्च 7 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक द्वारा गृह क्लेश के चलते पंखे से लटक कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुची और कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक पहले अर्धसैनिक बल में नौकरी करता था। कुछ समय पूर्व वह नौकरी छोड़कर चला आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.