संभल, जून 10 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में गृह क्लेश से परेशान होकर एक युवक ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर उसे तत्काल उपचार के लिए चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक का विवाह गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग के बाद हुआ था। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब चार से पांच बजे के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे चंदौसी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्...