गृह क्लेश के चलते फांसी पर झूला युवक
बुलंदशहर, जून 13 -- पहासू थाना क्षेत्र के गांव करौरा में राज मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों बे शनिवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति को पेड़ पर फांसी लगाकर लटका हुआ देखा कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। शव की पहचान गांव निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक मुन्ना कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मुन्ना का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- गृह क्लेश के चलते फांसी पर झूला युवक वह रात में घर नहीं पहुंचा। सुबह को मुन्ना की मौत की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.