मुजफ्फर नगर, मई 9 -- हाशमपुर में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। रामराज थानाक्षेत्र के गांव हाशमपुर निवासी सचिन कम्बोज की 35 वर्षीया पत्नि नीतू कम्बोज ने शुक्रवार को गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। नीतू की हालत बिगड़ने पर परिजनो को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन में उसे रामराज के एक चिकित्सक के ले गए, लेकिन गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। जहां नीतू की मेरठ के गंगानगर स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक नीतू की करीब 14 वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा उसके ...