रुडकी, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह 35 वर्षीय महिला ने गृह क्लेश से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही उसे तुरंत कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला व उसके परिजनों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.