मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- थाना क्षेत्र के ग्राम दूधली में 50 वर्षीय किसान विनोद कुमार ने देर रात गृह क्लेश के चलते घर के छत पर बने कमरे में लगे पंखे के कुंड में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब किसान देर तक नहीं उठा तो परिवारजन छत पर पहुंचे और काफी देर तक किसान विनोद को आवाज दी काफी देर तक गेट ना खोलने पर परिवार जनों ने अनहोनी की आशंका के चलते खिड़की तोड़ कर देखा तो किसान विनोद कुमार पंखे के कुंड में फांसी का फंदा लगाकर लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत चरथावल पुलिस को दी। चरथावल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.