कन्नौज, मई 9 -- सौरिख थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में गृह कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खड़िनी चौकी क्षेत्र के गांव ग्यासपुर निवासी संतराम जाटव (25) पुत्र पप्पू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार देर रात घरेलू विवाद से आहत होकर उसने अपने घर के कमरे में पत्नी की साड़ी से छत में लगे हुक पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी विंदू देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- गमछे के फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संजीव कटारा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.