फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना नारखी के गांव आसलपुर में शनिवार की रात एक प्रौढ़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। आसलपुर निवासी 50 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र पाती राम एक कारखाने में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका शनिवार को परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे वह क्षुब्ध हो गया। वह घर से निकल गया तथा खेत पर जाकर उसने फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने उसके शव को पेड़ पर लटके देखा तो भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों एवं मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई तथा रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दो पुत्री और तीन पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.