बांका, जून 3 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में मंगलवार देर शाम घरेलू विवाद के बाद युवक कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने युवक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाबी यादव के 30 वर्षीय पुत्र जयकांत यादव पत्नी से गृह कलह में कीटनाशक खा लिया। कुछ ही देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन बौंसी रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. रंजन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- बांका : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक, गंभीर हालत में रेफर युवक की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका...