कन्नौज, मार्च 11 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के वंशीपुरवा गांव में गृह कलह के चलते युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपात कालीन विभाग में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार की शाम को वंशीपुरवा निवासी अंकित 22 वर्षीय घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने से परिजनों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने अंकित को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर परिजनों ने बताया कि गृह कलह की समस्या से युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.