फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- शमसाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय पैथोलॉजी संचालक ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक एक पैथोलॉजी जांच केंद्र संचालित करता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक डॉक्टर के यहां से मरीज की जांच के लिए फोन आया था, जिस पर उसने 20 मिनट में पहुंचने की बात कही। कुछ देर बाद दोबारा फोन करने पर मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और उनकी मौत हो चुकी है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक के शव का अंतिम संस्कार ढाई घाट पर कर दिया। परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.