गृह कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने गृह कलह के चलते शुक्रवार रात घर में छत के पंखे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर रसूलाबाद निवासी 40 वर्षीय अरुण सविता अपने घर में ही बाल काटने का काम करता था। घरेलू विवाद के कारण वह तनाव में रह रहा था। शुक्रवार को उसकी पत्नी ऊषा दवा लेने तिर्वा गई थीं। इधर अरुण ने शाम को बच्चों को खाना खिलाने के बाद उन्हें कमरे में सुला दिया। इसके बाद देर रात उसने कमरे के अंदर छत के पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.