फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में गृह कलह के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम मायके वाले यहां पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। महावीर नगर गली नंबर 6 निवासी राधा 30 वर्ष पत्नी गौरव ने किसी बात से कुपित होकर गुरुवार को घर में फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटका देख परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने चीख पुकार की तो मोहल्ले के लोग आ गए। परिजनों ने आनन फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा। फंदे पर लटकने से वह बेहोश हो गई। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। उसे तुरंत उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.