मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी एवं अधिशासी अधिकारी गोवालाल ने सोमवार को संयुक्त रूप से नगर लालडिग्गी स्थित नगरपालिका परिषद के प्रधान कार्यालय के छत्रपति शिवाजी हाल में बैठक कर गृहकर, जलकर और जलमूल्य वसूली की समीक्षा की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कर समाहर्ताओं से चालू वित्तीय वर्ष के वार्डवार वसूली की जानकारी ली। कम वसूली पर ईओ ने सख्त रूख अपनाते हुए सभी बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि नगर में लगभग 28 हजार घरों में पानी का कनेक्शन है। जिन पर लगभग 40 लाख रुपया बकाया है। इसी तरह गृहकर जलकर वित्तीय वर्ष में डेढ़ करोड़ रुपये की बकाएदारी चल रही है। उन्होंने लगभग डेढ़ सौ बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर नोटिस भेजवाने के बाद आरसी जारी करने का निर्देश दिया। चेताया कि नोटिस जारी होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.