गृहिणियों और छात्रों को सता रही चिंता
दरभंगा, मई 16 -- शेष नारायण झा,केवटी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से गृहिणियों व छात्र-छात्राओं को चिंता सताने लगी है। पाराडीह की गृहिणी ममता देवी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से होने वाली महंगाई का सबसे ज्यादा असर घर की रसोई पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले जितने पैसे में हफ्तेभर का सामान आ जाता था, अब उतना सामान नहीं मिल पाएगा। साग-सब्जी, खाद्य तेल, रसोई गैस और किराना आइटम सब महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल बढ़ने के बाद हर चीज का दाम बढ़ जाता है। वहीं, दड़िमा के छात्र कन्हैया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से खासकर घर से बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को अधिक कठिनाई होगी। यह भी पढ़ें- घर बनाना होगा महंगा, किसानों मजदूरों को खर्च चलाना मुश्किल कॉलेज व ट्यूशन जाने के लिए भी अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.