गृहस्वामी को पीटकर घर में की लूटपाट
बिहारशरीफ, जून 11 -- थरथरी थाना क्षेत्र के केनुआपर गांव में हुई घटना थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के केनुआपर गांव में बुधवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। विरोध करने पर गृहस्वामी सरयुग प्रसाद को पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि रात को 10 बजे के करीब दो बदमाश घर में घुस गये। उन्हें बंधक बना लिया। घर के अन्य सदस्यों को भी धमकी देकर चुप करा लिया। उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की। पेटी का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये मूल्य की कान की बाली, चौका-बर्तन, एक बोरा सरसो व 50 हजार रुपये नकद लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गये। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.