सहारनपुर, मई 2 -- देवबंद, संवाददाता। नगर स्थित महामल देवता मंदिर में आयोजित गुरु रविदास की अमृत कथा में शनिवार को कथावाचक कपिल गोडिया ने संत शिरोमणि के जीवन को विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि गुरु रविदास महाराज ने सिद्ध कर दिया कि गृहस्थ जीवन में रहकर भी ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। रविदास मार्ग स्थित महामल देवता मंदिर में आयोजित अमृत कथा में कथावाचक कपिल गोडिया ने कहा कि दलित समाज में जन्मे गुरु रविदास महाराज ने आजीवन समाजिक बुराईयों से जूझकर सामाजिक मानवता व स्वच्छता लाने में क्रमयोगी भूमिका निभाई। कहा कि वे रूहानियत के मध्य में प्रभु भजन में लीन रहकर समाज को प्रेरणा देते रहे और लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथावाचक ने कहा कि माघी पूर्णिमा को काशी के एक साधारण परिवार में जन्मे संत रविदास ने अपने असाधारण चिंतन एवं कर्...