भागलपुर, दिसम्बर 28 -- सिंचाई कॉलोनी कहलगांव में कटाव पीड़ित एवं गृहविहीन परिवारों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता गौतम कुमार ने की। बैठक का संचालन वार्ड पार्षद एवं जल श्रमिक संघ के नेता योगेंद्र सहनी ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा स्थायी आवास की मांग और हाल ही में सिंचाई विभाग द्वारा जारी किए गए जमीन खाली करने के नोटिस का विरोध रहा। बैठक में स्थानीय मछुआ सुखदेव सहनी ने बताया कि सिंचाई विभाग ने एक सप्ताह के भीतर कॉलोनी खाली करने का नोटिस दिया है। जिससे कड़ाके की ठंड में रह रहे परिवारों में भय का माहौल है। फूलमणि देवी ने कहा कि वर्ष 1995 में 65 परिवारों को पर्चा दिया गया था। लेकिन आज तक उन्हें दखलदहानी नहीं मिल सकी। वर्तमान में पर्चाधारी और भूमिहीन मिलाकर करीब सौ परिवार सिंचाई कॉलोनी में रह रहे हैं। भागलपुर से आए साथी उदय ने कहा कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.