मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृहरक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को लिखित प्रतियोगिता परीक्षा हुई। जिले के 24 परीक्षा केद्रों पर एक पाली में परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में उपस्थित से अधिक अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या रही। जिले में 24 केन्द्रों पर 13,311 परीक्षार्थी आवंटित थे। इनमें 5434 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। 7877 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हुए। यह भी पढ़ें- विज्ञान व गणित के प्रश्नों ने किया परेशानपरीक्षा का समय परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक हुई। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 8:30 बजे से था। 9.30 बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस परीक्षा में कई केन्द्रों पर 50 तो कई पर 40 फीसदी परीक्षार्थी ही...