सराईकेला, मार्च 20 -- सरायकेला, सवांददाता । बिरसा स्टेडियम में चल रही गृहरक्षक बहाली में आए सैकड़ों अभ्यर्थियों और उनके साथ आए परिजनों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम के पास एक भी होटल या ढाबा न होने के कारण इन्हें भोजन नसीब नहीं हो रहा है। गैस की किल्लत और स्थानीय व्यवस्था की कमी से हालात और खराब हो गए हैं। स्टेडियम के बाहर खाने-पीने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। सिर्फ चिप्स, चना, चाय और केले की कुछ छोटी दुकानें ही लगी हुई हैं। दूर-दराज से आए अभ्यर्थी और उनके परिजन भूख-प्यास से बेहाल हैं। एक अभ्यर्थी ने बताया कि सुबह से कतार में हैं, लेकिन पानी और केले के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यहां न तो अस्थाई भोजनालय की व्यवस्था की है और न ही होटल खुलवाए हैं। इससे अभ्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.