गृहरक्षक ने हवलदार व कक्षपालों पर लगाया मारपीट का आरोप
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में तैनात एक होमगार्ड (गृहरक्षक) जवान के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित गृहरक्षक रंजीत कुमार ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी के लिए रविवार को आवेदन दिया है। इसमें एक हवलदार और उनके साथ मौजूद दो कक्षपालों को नामजद करते हुए मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है।थाने को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि रविवार की सुबह 05:40 बजे वे अपनी निर्धारित ड्यूटी के लिए केंद्रीय कारा पहुंचे थे। इसी दौरान वहां कार्यरत हवलदार ने उनपर देर से आने का आरोप लगा गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साहेबगंज में महिला सिपाही से बदसलूकी, तीन गिरफ्तार दो कक्षपालों ने पीछे से दबोच लिया और हवलदार ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.