गृहरक्षकों ने उठाई भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति लाभ की मांग
रांची, जून 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गृहरक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ ने गृहरक्षकों के लिए भविष्य निधि (पीएफ) और सेवानिवृत्ति लाभ बहाल करने की मांग तेज कर दी है। संगठन ने दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त को पत्र भेजकर कहा कि इस संबंध में मुख्यालय द्वारा पूर्व में पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के कोषाध्यक्ष हरेराम सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव और गृह सचिव को भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गृहरक्षक राज्य में पुलिस बल के साथ मिलकर विधि-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का मुस्तैदी से निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से सैकड़ों सेवानिवृत्त और कार्यरत गृहरक्षक आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.