गृहमंत्री ने छह नए रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर का शिलान्यास किया
गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कमला नेहरू नगर स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की आठवीं बटालियन में गुरुवार को राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में छह नए रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर का शिलान्यास और एक सेंटर का सजीव उद्घाटन किया। समारोह के दौरान जवानों ने गृह मंत्री को सलामी दी। छह आरआरसी सेंटर (रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर) अगरतला, एर्नाकुलम, नूरपुर, लखनऊ, गंगटोक, गांधीनगर का शिल्यानास और देहरादून आरआरसी का सजीव उद्घाटन किया। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक तकनीक, संसाधनों और प्रशिक्षित बल के माध्यम से देशभर में राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.