हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 19 -- बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त तकरार भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी को सदन में धमकी मिली...तो उद्योग मंत्री सदन में ही गजल गाने लगे। वित्त मंत्री ने राजद की पूर्ववर्ती सरकार को लेकर राजद के अब्दुल बारी सिद्दिकी को खूब सुनाई तो भाजपा सदस्य अनिल शर्मा से भी विपक्ष की खूब भिड़ंत हुई। दरअसल विधानपरिषद में भोजनावकाश के बाद विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में खूब नोकझोंक हुई। सिद्दिकी की उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ वित्त मंत्री बिजेन्द्र यादव के साथ जमकर तकरार हुई। शब्दों के बाण चले तो दोनों ओर से खूब तंज भी कसे गए। दिलचस्प बात यह थी कि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे और मु...