एटा, मई 25 -- गृहक्लेश में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना जैथरा के गांव सहबाजपुर निवासी पिंकी (32) पत्नी अवधपाल की घर में किसी बात को लेकर गृहक्लेश हो गई। इसके बाद महिला कमरे में चली गई। कमरे में जाकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा। चीख की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जैथरा पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है। घरवालों ने गृहक्लेश में आत्महत्या करने की बात बताई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...