मेरठ, जून 12 -- बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में गुरुवार को एक अधेड़ का शव कमरे में खिड़की से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में 52 वर्षीय यशपाल पुत्र खजान सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार सुबह उसका शव कमरे में खिड़की से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बहसूमा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- गृहक्लेश के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह शराब पीने का आदी था। बताया कि बुधवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा था, जिसको लेकर परिवार में विवाद हो गया।...