गृहकलह से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दी
वाराणसी, जून 10 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। गौर गांव में बुधवार सुबह गृहकलह क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि गौर गांव में बुधवार सुबह 25 वर्षीय कान्हा शर्मा का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी और दो साल की बेटी है। मिर्जामुराद बाजार में सैलून से वह परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद उसकी मां-पत्नी समेत अन्य परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.