मुरादाबाद, फरवरी 25 -- क्षेत्र की एक विवाहिता ने गृहकलह से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक, पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कांठ के मोहल्ला नई बस्ती टिड्डा वाला निवासी नदीम की पत्नी मुस्कान 22 वर्ष ने घरेलू कलह के चलते बुधवार को दुपट्टे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना थाना कांठ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव द्विवेदी एवं फॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.