हमीरपुर, अप्रैल 19 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम बरुआ में गृहकलह से क्षुब्ध महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बरुआ गांव निवासी वीर सिंह चंदेल की 45 वर्षीय पत्नी विनीता सिंह ने पति की किसी बात से क्षुब्ध होकर घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे निजी साधन से इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतका अपने पीछे पति वीर सिंह चंदेल, पुत्र शिवेंद्र सिंह, दिव्यांग पुत्री खुशी सिंह को रोता बिलखता छोड़ गई है। पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.