हरदोई, मार्च 14 -- हरपालपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खालेपुरवा मजरा बरसोहिया में शुक्रवार देर रात युवक ने गृहकलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। राजीव 32 वर्ष गांवों में क्रॉकरी की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात वह एक तिलक समारोह से शराब पीकर घर लौटा था। घर पहुंचने पर मोबाइल चार्जिंग और शराब पीने को लेकर पत्नी रूबी और भाभी से उसका विवाद हो गया। नशे की हालत में उसने घर का बिजली बोर्ड भी उखाड़ दिया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। विवाद के बाद राजीव ने गुस्से में खुद को कमरे में बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटक गया। कुछ देर बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में सीएचसी हरपालपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.