देवरिया, फरवरी 13 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने गुरुवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उपनगर के वार्ड नम्बर दस निवासी नीतू देवी (24) पत्नी रमेश कुमार ने गुरुवार की सुबह अपने ससुराल में घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगी। इस पर उसके परिजन समेत देवर आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टर ने करीब पंद्रह मिनट तक प्राथमिक उपचार किया। लेकिन महिला की गंभीर स्थिति में सुधार नहीं देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला ने अत्यधिक मात्रा में जहरीला पदार्थ का सेवन किया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...