औरैया, मई 4 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक मजदूर ने कीटनाशक पीकर आत्मघाती कदम उठा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवूपुर गांव निवासी 45 वर्षीय महावीर राजपूत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा, जिसको लेकर परिवार में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वह घर से निकलकर खेत पर चला गया, जहां उसने रखा हुआ कीटनाशक पी लिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में खेतों की ओर पहुंचे, जहां वह गंभीर हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.