गृहकलह के चलते युवक ने विषाक्त खाकर जान दी
फिरोजाबाद, मई 18 -- थाना नारखी के अंतर्गत गौंछ में सोमवार को एक युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करते हुए अपनी जान दे दी। आत्महत्या का कारण गृह क्लेश बताया गया है। इलाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया। लगभग 40 वर्षीय मनोज पुरी पुत्र भगवान पुरी ने दोपहर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक उसके उपचार के प्रयास किए जाते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस लोगों के पर पहुंची जिसने शव को देर शाम को जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया।इलाका यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खा युवक ने दी जान पुलिस का कहना है कि युवक इससे पहले भी कई बार अपनी जान देने का प्रयास कर चुका था जिसको तत्काल उपचार मिलने के बाद बचा लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.