संभल, फरवरी 28 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन मिलक गांव निवासी एक युवक ने गुरुवार को दिल्ली में कथित रूप से पारिवारिक विवाद के बाद छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सौंधन मिलक गांव निवासी निवल कुमार पुत्र तुलाराम पिछले कई वर्षों से दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ वहीं किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया कि गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद निवल जिस मकान में रह रहा था, उसकी तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन दिल्ली पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां अंति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.