मेरठ, मार्च 7 -- गृहकर बिल निस्तारण के लिए शुक्रवार को नगर निगम के कंकरखेड़ा और शास्त्रीनगर जोन कार्यालय में गृहकर समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने बढ़े हुए गृहकर बिलों को ठीक कराने के लिए पहुंचे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि हर शुक्रवार को लगने वाले गृहकर शिविर का उद्देश्य नगर निगम द्वारा जारी किए गए बढ़े हुए या त्रुटिपूर्ण गृहकर बिलों का समाधान करना है। शिविर में लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो पाया। लोगों का कहना है कि उनके गृहकर के बिल अचानक काफी ज्यादा बढ़कर आ गए हैं। बताया कि बिलों में क्षेत्रफल और कर की दरों को लेकर कई तरह की गलतियां हैं। शिविर में मौजूद निगम अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि भीड़ अधिक होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.