गाज़ियाबाद, मार्च 6 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद में बढ़े गृहकर के विरोध में कांग्रेसी भी उतर गए है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को बैठक कर गृहकर की वृद्धि को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही निगम को चेतावनी दी कि गृहकर कम नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। युवा कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि नगर निगम ने गृहकर बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। जबकि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब बढ़ा गृहकर देने से लोगों को काफी दिक्कत होगी। गाजियाबाद की जनता इस बढ़े गृहकर से परेशान है। उन्होंने कहा कि गृह कर वृद्धि पूरी तरह जनविरोधी है और इससे लाखों परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यदि नगर निगम ने जल्द ही इस कर वृद्धि को वापस नहीं लिया तो युवा कांग्रेस शहर की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.