मेरठ, मार्च 7 -- नगर निगम में गृहकर वसूली की कछुआ चाल और अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज होकर मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कड़ा रुख अपनाया है। सूरजकुण्ड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक के बाद मेयर ने प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। मेयर ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरवरी माह की गृहकर वसूली पिछले वर्ष की तुलना में भी कम रही है। मेयर ने इस पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद अधिकारी प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं। गृहकर मित्रों का 'गलत' इस्तेमालमेयर ने प्रमुख सचिव को बताया कि सदन ने कर्मचारियों की कमी को देखते हुए 90 गृहकर मित्रों की तैनाती का प्रस्ताव पारित किया था, जिन्हें आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.