लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम ने गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की अभियान चलाया। यह कार्रवाई जोन-8 क्षेत्र में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान वार्ड श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई, इब्राहिमपुर द्वितीय एवं राजा बिजली पासी प्रथम के अंतर्गत कुल 19 भवनों में सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन भवनों पर कुल बकाया गृहकर राशि 27,97,045 रुपये पाई गई। कार्रवाई के दौरान 11 भवनों से 9,45,505 रुपये की धनराशि तत्काल जमा कराई गई, जबकि शेष बकायेदार प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी जोन-8 विकास सिंह के निर्देशन में हुई। अभियान में कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पाण्डेय, कर अधीक्षक राम अचल, राजस्व निरीक्षक राजा भैया, अंदलीब जेहरा एवं अनुज सहित ईटीएफ टीम और अन्य संबंधित स्टाफ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.