लखनऊ, मार्च 9 -- नगर निगम ने गृहकर बकाया वसूली को लेकर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-2 क्षेत्र में चार बड़े प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। अभियान के तहत वार्ड राजा बाजार के मोहल्ला जनता नगरी स्थित भवन संख्या 195/जीबी में संचालित यूपी शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के प्रतिष्ठान को सील किया गया। इस भवन पर 46.81 लाख रुपये से अधिक का गृहकर बकाया था। इसके अलावा उसी परिसर में स्थित भवन संख्या 195/जीबी/डी में संचालित माध्यमिक राज्य पुस्तकालय सहयोग इकाई पर 17.68 लाख रुपये का बकाया होने के कारण उसे भी सील कर दिया गया। इसी परिसर में स्थित भवन संख्या 195/जीबी/बी में संचालित राजकीय जिला पुस्तकालय पर 23.60 लाख रुपये का गृहकर बकाया पाया गया, जिसके चलते नगर निगम ने इसे भी सील कर दिया। इसके अलावा वार्ड अंबेडकर नगर के तालकटोरा रोड स्थित औद्योगिक क्ष...