प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। गृहकर बकाए का संदेश मोबाइल पर आता है तो सावधान हो जाएं। यह मैसेज साइबर ठग का हो सकता है। शहर के कई भवनस्वामियों को बकाया गृहकर जमा करने के लिए मैसेज भेजा गया है। खास बात यह है कि संदेश ह्वाट्सएप पर नहीं आया, बल्कि टेक्स्ट मैसेज भेजा गया है। बकाया जमा करने का मैसेज कई ऐसे भवनस्वामियों के पास आया, जो पिछले साल ही नगर निगम में 2025-26 तक का गृहकर जमा कर चुके हैं। मैसेज में एक टैक्स इंस्पेक्टर का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया गया है। यह मैसेज मिलने के बाद एक भवनस्वामी ने नगर निगम के कर विभाग से संपर्क किया तो सच्चाई सामने आई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने मैसेज में भेजे गए नंबर पर फोन किया। पता चला कि नंबर कोयंबटूर का है। मैसेज में भेजे गए नगर निगम के अधिकारी का नाम अमित मिश्रा बताया गया है। जबकि इस ना...