गृहकर, सीवरकर में 15 जुलाई तक छूट
वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। भवन स्वामियों को 15 जुलाई तक गृहकर, सीवरकर और जलकर में 10 तथा 12 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। काउंटरों पर टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत और डिजिटल भुगतान पर वित्तीय वर्ष 2026-27 का टैक्स देने पर 12 प्रतिशत की छूट मिल रही है। 15 मई से शुरू हुए इस छूट का लाभ लेते हुए अब तक 8944 भवन स्वामियों ने 3.80 करोड़ रुपये जमा किए हैं। 5350 ने निगम की वेबसाइट www.nnvns.org.in पर जाकर ऑनलाइन कर जमा किए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत से अधिक विकलांगता पर भवनस्वामियों का टैक्स माफ कर दिया गया है। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म अलंकरण प्राप्त नागरिकों को टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.