गृह, जल व टोल टैक्स माफ करने की राज्य सेनानियों ने उठाई मांग
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- खटीमा। राज्य निर्माण सेनानी परिषद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र भेजकर राज्य सेनानियों के लिए गृह, जल, बिजली और टोल टैक्स पूरी तरह माफ करने की मांग उठाई। तहसीलदार के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों को 'राज्य निर्माण सेनानी' के नाम से परिभाषित करने, लोकतंत्र सेनानियों की तर्ज पर 20 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, सरकारी व मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में रियायती दर पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अब तक चिन्हित नहीं हो सके राज्य निर्माण सेनानियों की पहचान कर परिचय पत्र जारी करने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.