भदोही, जून 3 -- चौरी। गृह कलह से तंग आकर एक वृद्ध ने मंगलवार को बरदहा गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकभुइधर गांव निवासी उदय राजभर (65 वर्ष) इन दिनों गृह कलह को लेकर तनाव में चल रहे थे। किसी बात से नाराज होकर वह मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास बरदहा आ गए। इस बीच ट्रेन आते ही उन्होंने इंजन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...