मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 8 -- मोरना। पौराणिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस के अवसर पर 11 कुण्डीय हवन मे आहुति दी गयी तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कथा व्यास पंडित गजेंद्र कामर्थी ने कथा का विराम करते हुए सुदामा और श्री कृष्ण की मित्रता के संबंध में बताया की भगवान श्रीकृष्ण सुदामा की दोस्ती गूढ़ है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं सुखद अनुभव कराती हैं। शुकतीर्थ में भागवत कथा का श्रवण परम सौभाग्य की बात है। जीवन की एक बुराई को छोड़ने का संकल्प लेकर यहां से जाना है। इस अवसर पर 11 कुण्डीय हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच आहुति प्रदान की। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या मे साधु संतो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.