हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। जज फार्म में स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग से बंद गूलों को खोलने की मांग की है। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वार्ड 52 और 53 में बनी गूल में कई लोगों ने अतिक्रमण कर दिया है। वहीं सफाई नहीं हाने से पानी जमा हो कर सड़ता रहता है। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके लिए अतिक्रमण हटा कर पुनर्निर्माण किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर विशंभर कांडपाल, बीडी जोशी, एलपी पंत, हेम अवस्थी, एमसी पांडे, पीसी जोशी, पीएस जीना, नीरज रावत, पीबी कर्नाटक, हेमचंद्र निमोलिया, कुंदन रावत, हेम गंगोला, अशोक पांडे, गोपाल सिंह मेहरा, कुलदीप पांडे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.