अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने गूलर रोड मित्रमंडल शौचालय को बुधवार को कब्जा मुक्त कराया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा टीम के साथ पहुंचे तो शौचालय पर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी का कब्जा मिला। शौचालय में सूकर पालन के साथ कार व बाइक की पार्क की जा रही थी। ऊपर बनाए गए कमरों को ध्वस्त करने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए। 15 दिन के भीतर नगर आयुक्त ने दूसरे सार्वजनिक शौचालय पर अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को शिकायत मिली थी कि गूलर रोड मित्रमंडल सार्वजनिक शौचालय पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उसका इस्तेमाल पब्लिक के लोग नहीं कर पाते हैं। शिकायत के बाद बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पब्लिक टॉयलेट में अवैध रूप से खड़ी 2 कार, 6 सुकर मिले। शौचालय को ऊपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.