रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- गूलरभोज, संवाददाता। रविवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गूलरभोज में करोड़ों की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्लीनिक, 18 दुकानों और 10 टाइल्स मार्गों का लोकार्पण किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार गूलरभोज आगमन पर कैड़ा का नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने फूल मालाओं से स्वागत किया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के विकास कार्यों से प्रभावित...